हिन्दी mppsc

  

अच्छी हिंदी

अनुकरण

★अनुकरण शब्द अनु+करण से बना है। कोई जैसा कर रहा है, उसे देखकर वैसा करने की कोशिश अनुकरण है। अतः, किसी के दिखाए मार्ग पर चलना अनुकरण है। जो अनुकरण करता है, उसे अनुकारी कहा जाता है। अनुसरण में करण की जगह 'सरण' है। सरण का अर्थ सरकना अथवा मंथर गति से चलना है। अगर कोई हमसे बहुत आगे है, तो उसे देखकर हम भी उसी मार्ग पर धीरे-धीरे आगे बढ़ें, तो यह अनुसरण है। 

अनुसरण-

अनुसरण की तरह ही एक शब्द है– 'अनुगमन'। गमन जाने अथवा चलने को कहते हैं। 'सरण' में गति मंथर थी, यहाँ 'गमन' में गति के साथ कोई बाध्यता नहीं है– यह तीव्र भी हो सकती है, सामान्य भी और मंथर भी। अस्तु, किसी के पीछे-पीछे चलना, अनुगमन है। पीछे चलने की क्रिया अनुगमन है। पीछे चलने वाले को अनुगामी कहते हैं। अनुगामी का स्त्रीलिंग रूप है– 'अनुगामिनी'। वनगमन में माँ सीता, प्रभु श्रीराम की अनुगामिनी बनी थीं।

अनुवर्तन-

इसी से मिलता-जुलता एक शब्द है– अनुवर्तन। वर्तन का अर्थ है– बर्ताव, व्यवहार, उपयोग में लाना आदि। अनुवर्तन शब्द का अर्थ हुआ– किसी के बर्ताव अथवा व्यवहार से प्रभावित होकर वैसा ही बर्ताव अथवा व्यवहार करना। महापुरुषों के व्यवहार का अनुवर्तन करना चाहिए।

Comments

Popular Posts